Vertical Gardening Ideas: बढ़ती आबादी के बीच घटती रहने की जरुरत के फलस्वरूप बड़े शहरों में अब घरों की जगह फ्लेटों ने ले ली हैं। और इन्हीं फ्लेटों में गार्डनिंग के लिए जगह की कमी के चलते वर्टिकल गार्डनिंग की लोकप्रिय बढ़ती जा रही है। इसकी खास बात यह हैं की इसे कम जगह और दीवार पर बनाया जा सकता हैं। वर्टिकल गार्डन (Vertical Garden) इनडोर या आउटडोर दोनों जगह बनाये जा सकते हैं।
वर्टिकल गार्डन का सबसे बड़ा फायदा हैं की इसमें कम जगह में भी अधिक वेराइटी के पेड़-पौधे उगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता नहीं होती हैं, इसे घर की दीवारों या बाउंड्री वॉल पर उगाया जा सकता हैं। पेड़-पौधों को जमीन पर न उगाने से जगह की जरुरत भी नहीं पड़ती और अपने पसंदीदा पौधों को आसानी से उगाया भी जा सकता हैं।
वर्टिकल गार्डन बेहद आकर्षक दिखाई देते हैं और इन्हें बनाने से आपके मकान की अनुपयोगी जगह का भी इस्तेमाल हो जाता है। आजकल वर्टिकल गार्डन का इस्तेमाल शहरों की सड़कों को सजाने के लिए भी किया जा रहा हैं। इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की आप अपने घर पर वर्टीकल गार्डन कैसे बना सकते हैं। वर्टिकल गार्डन (Vertical Gardening Ideas in Hindi) को तैयार करने के कुछ बेहतरीन टिप्स इस पोस्ट में दिए गए हैं।
वर्टिकल गार्डन किसे कहते हैं | What Is Vertical Garden In Hindi
बिना जमीन के सिमित स्थान पर दीवार, जाली या जाली में गमले या ग्रो बैग में अधिक पौधे उगाने की तकनीक को वर्टिकल गार्डनिंग कहते हैं। वर्टिकल गार्डनिंग कम जगह पर अधिक पौधे उगाने की बेहतरीन तकनीक है जिसमें पौधों को आसानी से उगाया जा सकता हैं। यह ऐसे लोगो में ज्यादा लोकप्रिय हैं जिनके पास गार्डन बनाने की जगह कम होती हैं फिर भी वह गार्डनिंग करना चाहते हैं।
वर्टिकल गार्डन (vertical garden) आप अपने घर की दीवारों, खंबे, जाली और बाउंड्रीवॉल पर भी बना सकते हैं। इसे आप अपने घर के अंदर और बाहर दोनों जगह बना सकते हैं। वर्टिकल गार्डन शहरी क्षेत्रों में तेजी से बेहद लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि इसमें जमीन ना होने पर भी लोग कम जगह में अधिक पौधे उगा पाते हैं। इसमें गमले या ग्रो बैग की मदद से सब्जियां, जड़ी-बूटियाँ, फूलों और सजावटी पौधों को भी उगाया जा सकता है।
वर्टिकल गार्डनिंग को ऊर्ध्वाधर बागवानी के नाम से भी जानते हैं, जिसमें सिमित जगह पर आप अपनी मन पसंद सब्जियां, फल-फूल, हर्ब्स आदि के पौधे बड़ी ही आसानी से उगा सकते हैं। अपने घर की खिड़कियों और दीवारों पर हैंगिंग पॉट्स और ग्रो बैग को लटकाकर उसमें पेड़-पौधे को उगाना, इसे ही वर्टिकल गार्डनिंग (vertical garden) कहते हैं। इस पोस्ट में वर्टिकल गार्डन तैयार करने के कुछ बेहतरीन टिप्स दिए गए हैं।
वर्टिकल गार्डन तैयार करने के टिप्स | Vertical Gardening Ideas
वर्टिकल गार्डन का इस्तेमाल अपने घर की इनडोर या आउटडोर लोकेशन को खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता हैं। अगर आपके घर में जगह कम हैं फिर भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो वर्टिकल गार्डन (vertical garden) बनाकर आप उसमें पेड़-पौधे लगा सकते हैं। यह आपके घर की खूबसूरती को निखारने के साथ-साथ उसे हरा भरा बनाने में भी मदद करता हैं। इस पोस्ट में वर्टिकल गार्डन तैयार करने के लिए कुछ खास टिप्स (Vertical Gardening Ideas) दिए गए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।
वर्टिकल गार्डनिंग के लिए लोकेशन चुनें | Best Location for Vertical Gardening
वर्टिकल गार्डनिंग (vertical garden) में जगह का सबसे अधिक महत्व होता हैं, क्योंकि इसमें जमीन नहीं होती हैं। आप अपने गार्डन में क्या लगाना चाहते हैं उससे पहले अपने घर के किस हिस्से में इसे बनाना चाहते हैं तय करें। ऐसी जगह का इस्तेमाल करें जहाँ पर्याप्त मात्रा में सूर्य की रोशनी आती हो और वहां पौधों की देखरेख करना आसान हो। अपनी सुविधा के हिसाब से वर्टिकल गार्डन बनाने के लिए अपने घर या बाहर की जगह का चुनाव करें।
वर्टिकल गार्डन के लिए हैंगिंग पॉट | Hanging Pots for Vertical Gardening
वर्टिकल गार्डन (vertical garden) बनाने के लिए जगह तय करने के बाद आपको ग्रो बैग या गमले का चुनाव करना चाहिए। किस तरह के पौधे आप अपने वर्टिकल गार्डन में लगाना चाहते हैं उसके हिसाब से ग्रो बैग और उसके साइज को तय करें। वर्टिकल गार्डन बनाने के लिए ग्रो बैग और गमले अलग अलग साइज और 4 पॉकेट्स से लेकर 36 पॉकेट्स वाले तक आते हैं।
आप अपने पसंदीदा पौधों को ध्यान में रखकर अलग अलग प्रकार के ग्रो बैग में से चुनाव कर सकते हैं। ग्रो बैग भी विभिन्न प्रकार के आते हैं जैसे जिओ फैब्रिक ग्रो बैग, थर्मोफॉर्म पॉट्स और प्लास्टिक हुक हैंगिंग पॉट्स आदि। अगर आप घर के बाहर दीवार पर वर्टिकल गार्डन (vertical garden) बना रहे हैं तो उसके लिए हैंगिंग पॉकेट ग्रो बैग बढ़िया हो सकते हैं। आप चाहें तो अपनी जगह और पौधों के हिसाब से भी ग्रोइंग बैग खरीद सकते हैं।
वर्टिकल गार्डन के लिए पौधों का चुनाव | Best Plants for Vertical Gardening
वर्टिकल गार्डन बनाने की तय लोकेशन के हिसाब से आपको पौधों का चुनाव करना चाहिए। पौधे को बढ़ने के लिए आवश्यकता अनुसार धूप, तापमान और पानी आदि की आवश्यकता पड़ती हैं। ऐसे में आप उन पौधों का चुनाव करें तो आपकी चुनी गई लोकेशन के हिसाब से फिट बैठते हो। वर्टिकल गार्डन में विभिन्न प्रकार और अलग अलग साइज के पौधों को लगाया जा सकता हैं।
वर्टिकल गार्डन में फ्लावर, वेजिटेबल, डेकोरेटिव और औषधीय पौधे लगा सकते हैं। आप वर्टिकल गार्डन घर के बाहर या अंदर बना रहे हैं उसके अनुसार पौधों का चयन करें। इस आर्टिकल में वर्टिकल गार्डन में लगाने के लिए कुछ प्रमुख पेड़-पौधे निचे दिए हुए हैं, आप चाहें तो उन पौधों में से भी चुनाव कर उन्हें अपने वर्टिकल गार्डन में जगह दे सकते हैं।
वर्टिकल गार्डनिंग के लिए डेकोरेटिव प्लांट्स | Decorative Plants For Vertical Gardening
आजकल वर्टीकल गार्डन का इस्तेमाल ज्यादातर सजावट के लिए हो रहा हैं, जिसमें सजावट के लिए इस्तेमाल होने पौधों को जगह दी जाती हैं। अगर आप भी सजावट के लिए वर्टिकल गार्डन बना रहे हैं तो उसमें छोटे आकार के पेड़-पौधे लगाना आपके गार्डन की सुन्दरता को और अधिक बढ़ा सकता हैं। कुछ प्रमुख सजावटी पौधों के नाम निचे दिए हुए हैं जिन्हें आप अपने वर्टिकल गार्डन (vertical garden) में लगा सकते हैं:
- मनी प्लांट (Money Plant)
- बाम्बू (bamboo Plant)
- स्नेक प्लांट (Snake Plant)
- पीस लिली (peace lily)
- एरेका पाम (areca palm)
- एलोवेरा (Aloe vera)
- बोन्साई प्लांट (bonsai plant)
वर्टिकल गार्डन के लिए फ्लावर प्लांट | Best Flower Plants for Vertical Garden
वर्टिकल गार्डन की सुंदरता बढ़ाने और रंग बिरंगे फूलों का आनंद उठाने के लिए आप छोटे आकार के फूल वाले पौधों को भी लगा सकते हैं। इन पौधों में फूल खिलने के बाद वर्टीकल गार्डन बेहद सुंदर और आकर्षित लगता हैं। अपने गार्डन में छोटे आकर के ऐसे फूल वाले पौधों को शामिल करें, जिन्हें देखरेख की आवश्यकता कम पड़ती हो। निचे हमने वर्टिकल गार्डन के लिए कुछ फ्लावर प्लांट्स सुझाए हैं:
- पेटूनिया (Petunia)
- कैलेंडुला (Calendula)
- स्वीट एलिसम (Sweet Alyssum)
- डायन्थस (Dianthus)
- लैवेंडर (Lavender)
- जरबेरा (Gerbera)
- पैन्सी (Pansies)
- वर्बेना फूल (Verbena)
- जेरेनियम (Geraniums)
- डेजी (Daisy)