Sheopur News: श्योपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जहाँ स्कूली बच्चों को रद्दी अखबार में मिड डे मील का खाना परोसा जा रहा हैं। ये वीडियो मिड डे मील में भ्रष्टाचार और इंसानियत को शर्मसार करने वाला हैं। वीडियो देख लगता हैं जैसे मिड डे मील बच्चों को केवल खानापूर्ति करने के लिए दिया जा रहा है।
श्योपुर जिले के विजयपुर इलाके में स्थित शासकीय मिडिल स्कूल हुल्लपुर में मिड-डे मील की व्यवस्था की शर्मनाक व्यवस्था सामने आयी हैं। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो सरकारी स्कूल में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील योजना की पोल खोलता हुआ दिखाई दे रहा हैं। शासकीय मिडिल स्कूल हुल्लपुर में बच्चों को दिया जाने वाला मिड-डे मील का खाना थाली में न देते हुए रद्दी कॉपी के कागज के टुकड़ों पर परोसा जा रहा है।
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता हैं की स्कूली बच्चे जमीन पर बैठकर कागज पर परोसा हुआ मिड-डे मील खा रहे हैं। बच्चों को कागज पर चावल और सब्जी रखी गई है और हाथ में बच्चों के रोटी है। बच्चों को मिड डे मील का खाना थाली में परोसने के बजाय रद्दी कागज में परोसा गया जिसे काफी संख्या में स्कूली बच्चे मील खा रहे हैं।
मध्यप्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार अपनी योजनाओं को लेकर दावे तो बड़े बड़े करती हैं लेकिन यह वीडियो उन दावों की पोल खोलता हुआ नजर आ रहा हैं। हालाँकि ऐसा नहीं हैं की मिड दे मील को लेकर लापरवाही का यह पहला मामला हैं। इससे पहले भी इस योजना में लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है।
मामला श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील का
यह पूरा मामला श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील के शासकीय मिडिल स्कूल हुल्लपुर का है। जहां स्कूली बच्चों के खाने के लिए भोजन तो है, लेकिन प्लेट नहीं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे बच्चे स्कूल के बाहर जमीन पर बैठे हुए है और कागज पर मिड डे मील खा रहे है। इस बात की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगो को लगी तो उन्होंने स्कूल प्रशासन की इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।





