Seoni News: 50 गावों को जोड़ने वाला पुल उफान पर, जान जोखिम में डाल पार कर रहे लोग

Seoni News: सिवनी जिले के छपारा तहसील अंतर्गत 50 गावों ...

Published on-

Seoni News: सिवनी जिले के छपारा तहसील अंतर्गत 50 गावों को जोड़ने वाला पुल भारी बारिश की वजह से उफान पर हैं। जिसे लोग अपनी जान पर खेलकर पार कर रहे हैं। ये पुल आदेगांव चमारी के बीच डागावानी झिरी के पास बना हुआ हैं, जो बारिश की वजह से उफान पर हैं।

यह पुल थोड़ी सी बारिश में भी उफान पर आ जाता है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। यह पुल बारिश में कई घंटों के लिए बंद हो जाता है जिस कारण स्कूल के बच्चों को एवं मरीजों को सबसे अधिक समस्या हो जाती है।

कभी कभी बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल कर पुल पार करने में मजबूर हो जाते है क्योंकि उनकी पढ़ाई में प्रभाव ना पड़े। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी प्रसासन को ना हो क्योंकि यह पुल मुख्य मार्ग में आता है। बारिश होते ही पुल पर इतना अधिक पानी हो जाता है जिससे पूरा जनजीवन बाधित हो जाता है ।यदि जल्द से जल्द कोई इंतजाम नहीं हुआ तो कोई बड़ी घटना भी होते देर नहीं लगेगी।

आपके लिए खास

Leave a Comment

Ad
होम फटाफट शहर Whatsapp वीडियो