Seoni News: गणेशगंज में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की मौत एक की हालत नाजुक

सिवनी जिले के गणेशगंज में आज दोपहर नेशनल हाईवे 44 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था की एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरे व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई हैं जिसे सिविल अस्पताल लखनादौन में भर्ती कराया गया हैं। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं की दोपहिया वहां चकनाचूर हो गयी।

Published on-

Seoni News: सिवनी जिले के गणेशगंज में आज दोपहर नेशनल हाईवे 44 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था की एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरे व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई हैं जिसे सिविल अस्पताल लखनादौन में भर्ती कराया गया हैं। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं की दोपहिया वहां चकनाचूर हो गयी।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल लखनादौन पहुँचाया गया हैं जहाँ उसका इलाज जारी हैं। जानकारी के तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह अनियंत्रित होकर आनंद भवन के सामने लगे पेड़ से जा टकराया। वहीं इस हादसे में दोपहिया वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गई है।

इस भीषण हादसे में मृतक बिजना निवासी बताए जा रहे हैं, फ़िलहाल जिनकी पहचान नहीं हो पाई हैं। स्थानीय लोगो के द्वारा सुचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची लखनादौन पुलिस ने पंचनामा बनाकर अस्पताल पहुँचाया। लखनादौन पुलिस अब हादसे के कारणों का पता लगा आगे की जाँच में जुट गयी हैं।

सूत्रों के अनुसार विगत कुछ दिन पहले भी इसी तरह एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बिजना निवासी श्रीराम परिहार को मौत के घात उतार दिया था। एक बार फिर कुछ दिन बाद ये घटना बिजना गांव के ही निवासी के साथ हो गई है, जिसके बाद इस मार्ग पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

सिवनी (Seoni News) सहित देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए डाउनलोड करें MP News Today App.

आपके लिए खास

Leave a Comment

Ad
होम फटाफट शहर Whatsapp वीडियो