Seoni News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री रघुराज सिंह और बुलढाणा के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा विवादित टिप्पणी किए जाने पर उनके खिलाफ थाना कोतवाली सिवनी में FIR दर्ज करवाई गयी हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से FIR दर्ज करवाने का अनुरोध किया गया था, जिसके बाद जिला काँग्रेस कमेटी सिवनी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना के नेतृत्व में विवादित बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी हैं।
मंगलवार को सिवनी कोतवाली थाना पर बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी पर विवादित बयान देने वाले नेताओं के विरूद्ध FIR दर्ज करने को लेकर शिकायती आवेदन थाना प्रभारी को दिया।
थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया गया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरूद्ध बुलडाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय भाव गायकवाड़ ने दिनांक 16 सितंबर को सोशल मीडिया पर जीभ काटने वालो को 11 लाख रुपए की सुपारी दी है, जिससे राहुल गांधी की जान को खतरा उत्पन्न हो गया है।
इसी प्रकार केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टु और उप्र सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने भी प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को आतंकवादी नंबर 1 बताया है, जो नेता प्रतिपक्ष के सम्मान को ठेस पहुंचने जैसा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवनी के नेतृत्व में सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से संजय गायकवाड, रवनीत बिट्टु और रघुराज सिंह के विरूद्ध FIR दर्ज करने की मांग की है। यदी उक्त लोगो के विरूद्ध FIR दर्ज नहीं की गई तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवनी व्यापक धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी समस्त जवाबदारी थाना प्रभारी थाना कोतवाली सिवनी की रहेगी।





