Seoni News: सिवनी जिले से गुजरने वाला नेशनल हाईवे 44 अवैध गौ तस्करी का एक अहम हिस्सा बन चुका हैं। सिवनी जिले से आये दिन गौ क्रूरता और गाय तस्करी को लेकर ख़बरें आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर कुरई से सामने आयी हैं जहाँ पुलिस के द्वारा गौ तस्करों को दबोचा गया हैं।
13 अगस्त की सुबह मुखबीर की सूचना पर कुरई पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे 44 पर खवासा टोल नाके के पास वाहन क्रमांक एम.एच.40 सी.टी.2864 को रोका गया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर वाहन चालक और ट्रक में बैठा व्यक्ति वाहन छोड़ भागने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें कुरई पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर पता चला की ट्रक में मवेशियों को क्रुरता पूर्वक रस्सी से बांध कर रखा गया था। जाँच में पता चला की वाहन में कुल 36 नग गाय और बैल को भरा गया था जिनमें 8 मृत हो चुके थे। वाहन चालक ने अपना नाम सफिक उल्ला उम्र 34 साल निवासी सिवनी, दूसरे ने अपना नाम मुस्ताक खान उम्र 40 साल निवासी सिवनी बताया।
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया की मवेशियों को नरसिंहपुर तेंदुखेडा के जंगल से भरकर नागपुर कसाई मंडी कत्लखाने बेचने ले जाया जा रहा था। हालाँकि कुरई पुलिस द्वारा जप्त मवेशियों को गौ तस्करों से मुक्त कराकर गौशाला पहुंचा दिया गया हैं। साथ ही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आईशर वाहन को जप्त किया गया हैं।
सिवनी सहित पूरे मध्यप्रदेश की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें MP News Today का मोबाइल एप्प और पढ़ते रहे Seoni News!





