Seoni News: संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं सिवनी कलेक्टर शीतला पटले व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 07 नवंबर, 2025 को हाॅकी सिवनी के समन्वय से हाॅकी इंडिया के 100 वर्ष पूर्ण होने, सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ एवं वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हाॅकी स्टेडियम सिवनी में प्रातः 09ः00 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अजय बाबा पाण्डेय एवं सांसद खेल महोत्सव विधानसभा सिवनी प्रभारी आनंद शर्मा, सांसद खेल महोत्सव विधानसभा सिवनी प्रभारी अभिनव श्रीवास अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी एवं आर्मी कारगिल विजय के वीर चक्र अवार्डी डी.एल. गौर अध्यक्ष हाॅकी सिवनी के द्वारा मां सरस्वती जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
तत्पश्चात विभाग की ओर से अजय बाबा पाण्डेय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का फूलमाला से स्वागत मनु धुर्वे, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सिवनी के द्वारा तथा शेष अन्य उपस्थित अतिथियों का फूलमाला से स्वागत विभागीय कर्मचारियों के द्वारा किया गया। स्वागत उपरांत वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों एवं खिलाड़ी छात्र-छात्राओं के द्वारा ’’वंदे मातरम्’’ गीत का गायन किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का संक्षिप्त वाचन जिला खेल अधिकारी द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि अजय बाबा पांडे जी, अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति, प्रधानमंत्री उत्कृष्ट शासकीय महाविद्यालय सिवनी एवं सांसद खेल महोत्सव विधानसभा सिवनी प्रभारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सकारात्मक जीवन मूल्यों का विकास करते हैं और युवाओं को खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। हॉकी सिवनी के अध्यक्ष डी.एल. गौर ने हॉकी के ऐतिहासिक योगदान और जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
हाॅकी इंडिया के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हाॅकी स्टेडियम सिवनी में हाॅकी खिलाड़ियों के बीच मध्य प्रदर्शन मैच खेला गया। उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शन मैच के हॉकी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हाॅकी प्रतियोगिता बालिका वर्ग के अंतर्गत सिवनी रेड और सिवनी ग्रीन के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सिवनी रेड टीम ने 2-1 से विजय प्राप्त की। बालक वर्ग में बॉयज क्लब और ब्रदर्स क्लब के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें बॉयज क्लब ने 5-2 से जीत दर्ज की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हाॅकी सिवनी के पदाधिकारीगण एवं जिले के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में श्री तनवीर अहमद, श्री मुमताज भाई, श्री खालिद उमर खान, श्री अशोक नाविक, श्री शाकिर खान, श्री हामिद खान, श्री असद खान, श्री जावेद नूरानी, श्री महमूद खान, श्री कलाम खान, श्री अरशद खान, श्री श्याम सिंह धुर्वे, श्री अ. रशीद कुरैशी, श्री रमीज कुरैशी, विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और उनके प्रशिक्षक जिनमें श्री प्रतीक पाण्डेय (केन्द्रीय विद्यालय), श्री आशुतोष शुक्ला, श्री धनेंद्र बिसेन (द रॉयल इकोल), अब्दुल वहाब सर, श्री तरुण श्रीवास्तव, श्री सोहनलाल सेन (उदय पब्लिक स्कूल), नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास के छात्र और शिक्षक, विभागीय कर्मचारी श्री नारायण सिंह बिसेन, श्री लक्ष्मी प्रसाद ठाकरे, विभागीय प्रशिक्षक श्री अब्दुल हक खान, श्रीमती जैनब खान, श्रीमती रंजना भलावी, श्री फैसल खान, समन्वयक श्री ओम शिवे, श्री निकेश पदमाकर, श्रीमती रूचि राहंगडाले, श्री सूरतलाल उईके, श्री वीरसिंह पटले, श्री ऋषि कोरी, श्री भानु डागोरिया का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में हॉकी सिवनी की ओर से खिलाड़ियों को केले एवं लड्डू वितरित किए गए। आयोजन का मंच संचालन श्री संदीप मिश्रा पी.टी.आई. शास.उ.मा. वि. धारनाकला ने किया।





