Narsinghpur News: नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया हैं। जहाँ तस्कर फ़िल्मी अंदाज में सागौन की तस्करी को अंजाम दे रहे थे। गोटेगांव वन विभाग की टीम ने एक जननी एंबुलेंस वाहन को अवैध सागौन के साथ जप्त किया हैं। जिसमें 10 नग अवैध सागौन भी बरामद की गयी हैं।
पूरा मामला 23 जनवरी का हैं जहाँ वन मंडल अधिकारी नरसिंहपुर के निर्देश में उप वन मंडल अधिकारी नरसिंहपुर के हमराह में एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी गोटेगांव के मार्गदर्शन में ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप के अंतर्गत सिलवानी और बरहटा मार्ग में एक एम्बुलेंस 108 (जननी वाहन) वाहन क्रमांक CG04NZ5976 में सागौन वनोपज 10 नग अवैध परिवहन करते हुये आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं।
इस अवैध सागौन की तस्करी में सुमित चौधरी निवासी बरहटा एवं अन्य 05 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया हैं। जिसका वन अपराध प्रकरण क्रमांक 32526/07 दिनांक 23/01/2026 द्वारा पंजीबद्ध किया गया। साथ ही जननी एंबुलेंस वाहन को भी जप्त किया गया हैं।
टीम में परिक्षेत्र सहायक बरहटा डी पी मेहरा, बीट प्रभारी पिपरिया विवेक पटेल, बीट प्रभारी गौरतला शशांक अग्रवाल, बीट प्रभारी नादिया वसीम खान, बीट प्रभारी निनाई महेंद्र मेहरा, बीट प्रभारी कछवा सुनील गुप्ता, बीट प्रभारी बरहटा अनिल दुबे, बीट प्रभारी सिलवानी नवाब राठौर, बीट प्रभारी खापा सचिन पाठक, बीट प्रभारी अंधियारी मोना डेहरिया एवं सुरक्षा श्रमिको का सहयोग रहा।





