MP IAS Transfer 2026: MP में 13 जिलों के कलेक्टर बदले, नेहा मीना सिवनी की नई कलेक्टर

मध्यप्रदेश सरकार ने 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए 13 जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है।

Published on-

MP IAS Transfer List: मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है। राज्य सरकार ने गुरुवार को 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए 13 जिलों के कलेक्टर और एक संभाग आयुक्त को बदल दिया है। इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव राजधानी भोपाल में देखने को मिला है।

राज्य सरकार ने धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। वहीं, वर्तमान भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें नगर तथा ग्राम निवेश आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सिवनी को मिली नई कलेक्टर

इस प्रशासनिक बदलाव में झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को सिवनी की नई कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, सिवनी कलेक्टर शीतला पटले को सचिव मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर में पदस्थ किया गया हैं। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

भोपाल में हुआ सबसे बड़ा बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल में राजधानी भोपाल का बदलाव सबसे ज्यादा चर्चा में है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रियंक मिश्रा, जो अब तक धार जिले के कलेक्टर के रूप में कार्यरत थे, अब भोपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इससे साफ है कि सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव का संकेत दिया है।

इन जिलों के कलेक्टर बदले

सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, उनमें शामिल हैं—

  • सागर
  • धार
  • रीवा
  • भोपाल
  • नर्मदापुरम
  • सिवनी
  • शिवपुरी
  • उमरिया
  • श्योपुर
  • मैहर
  • दमोह
  • मंडला
  • झाबुआ
  • बैतूल

इसके अलावा लोक शिक्षण आयुक्त और नर्मदापुरम संभाग के संभाग आयुक्त को भी बदला गया है।

सरकार का बड़ा प्रशासनिक संदेश

मध्यप्रदेश में यह तबादला सूची सिर्फ सामान्य प्रशासनिक बदलाव नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे सरकार की नई प्रशासनिक रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। खासकर राजधानी भोपाल, शिक्षा विभाग और संभागीय स्तर पर किए गए बदलाव आने वाले समय में प्रशासनिक कार्यशैली को प्रभावित कर सकते हैं।

Transfer Order
Transfer Order

आपके लिए खास

Leave a Comment

Ad
होम फटाफट शहर Whatsapp वीडियो