Khajoor Khane ke Fayde | खजूर खाने के फायदे | Date Benefits in Hindi

Khajoor Khane ke Fayde: खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जो न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। लोगों के बीच यह बड़ी गलतफहमी यह है कि खजूर की तासीर गर्म होती है। आयुर्वेद की माने तो खजूर की तासीर ठंडी होती है और यह पित्त विकारों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। रोजाना खजूर के सेवन से शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits of Dates) मिलते हैं।

मिठास और पोषक तत्वों से भरपूर खजूर सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। खजूर में विटामिन B6, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। खजूर एंटीऑक्सीडेंट का भी बढ़िया स्रोत हैं। रोजाना खजूर का सेवन करना एक अच्छी आदत होती हैं तो आइए जानते हैं रोज खजूर खाने के क्या फायदे (Benefits of Dates) हैं।

खजूर खाने के स्वास्थ्य लाभ (Khajoor Khane ke Fayde)

कई हेल्थ एक्सपर्ट्स खजूर खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें वो सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो एक बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। ज्यादातर लोग ये नहीं जानते कि खजूर को किस तरह से खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है (Dates with milk health benefits)। खजूर लाभकारी बेहद लाभकारी हैं, तो चलिए जानते हैं खजूर के फायदे (Khajoor Khane ke Fayde) और इसे कब खाना चाहिए।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं, जो आपके पाचनतंत्र को मजबूत बनाता हैं। रोजाना खजूर खाने से पेट संबंधी विकार दूर होते हैं। खजूर में उपलब्ध फाइबर आपकी आतों को साफ़ करके कब्ज की समस्या को दूर करता है। खजूर के सेवन से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी पेट की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

एनर्जी का जबरदस्त सोर्स

खजूर में पर्याप्त मात्रा में नेचुरल शुगर उपलब्ध होती हैं, जो शरीर को संतुलित एनर्जी देती है। इसमें ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। नेचुरल शुगर की वजह से खजूर शरीर की थकान दूर करके एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है। हेल्थ एक्पर्ट्स खजूर को सुबह नाश्ते या वर्कआउट के बाद खाने की सलाह देते हैं।

हड्डियों को बनाता है मजबूत

खजूर में कई ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। खासतौर पर अगर आपकी उम्र अधिक हैं तो रोजाना खजूर का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता हैं। खजूर आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाता हैं।

दिल के लिए लाभकारी

खजूर का सेवन दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता हैं जो आपके दिल के बेहद लाभदायक होता हैं। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं साथ ही कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। खजूर में मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं जो दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं।

एनीमिया से बचाव

खून की कमी से परेशान लोगो के लिए तो खजूर किसी वरदान से कम नहीं हैं। खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन होता हैं, जो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। खजूर का सेवन नियमित रूप से करने पर शरीर में खून की कमी दूर होती है और एनर्जी का स्तर बढ़ता है। खासकर एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए खजूर एक नेचुरल उपचार है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

खजूर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता हैं, साथ ही इसमें विटामिन-सी और डी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता हैं। प्रतिदिन खजूर के सेवन से आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार होती हैं। बढ़ती उम्र के लक्षण और झुर्रियों को भी कम करने में खजूर काफी मदद करता हैं। त्वचा के अलावा खजूर बालों के लिए भी लाभदायक होता हैं। ये बालों को मजबूत बनाने एवं झड़ने को रोकने में भी मदद करता है।

इम्यून सिस्टम को बनाता हैं मजबूत

खजूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स, मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। खजूर आपके शरीर में बीमारियों और इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। अगर आप आसानी से सर्दी-जुकाम और अन्य इन्फेक्शन्स से ग्रस्त हो जाते हैं तो रोजाना खजूर का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता हैं।

वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप अपना वजन बढ़ाने का सोच रहे हैं तो इसमें खजूर आपकी मदद कर सकता हैं। खजूर में मौजूद कैलोरी आपका वजन बढ़ाने में मदद करती है। आपके शरीर में लगातार कमजोरी बनी रहती हैं और वजन भी कम हैं तो खजूर का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता हैं। खजूर स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन में से एक है।

दिमाग के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

खजूर आपकी याददाश्त को तेज करने में मदद करता हैं। खजूर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-बी 6 होता हैं जो दिमाग के काम को बेहतर बनाने में लाभदायक होता हैं। खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके मानसिक तनाव को कम करने और दिमाग को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद

खजूर में मौजूद पोषक तत्व गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खजूर के सेवन से प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कमजोरी और एनीमिया से गर्भवती महिलाएं और बच्चे बच सकते हैं। खजूर के रोजाना सेवन से गर्भवती महिलाओं को खून की कमी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी विकारों से बचाया जा सकता हैं।

एक दिन में कितने खजूर खाएं | How many dates should eat in a day

हर फायदेमंद चीज के कुछ नुकसान भी होता हैं। खजूर के नियमित सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं लेकिन इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए। अधिक मात्रा में खजूर का सेवन करना नुकसानदेह भी हो सकता हैं। अगर आप रोजाना खजूर का सेवन करना चाहते हैं तो प्रतिदिन 2-4 खजूर खाना ही फायदेमंद माना जाता है। खासकर अगर आप किसी गंभीर बीमारी अथवा प्रेगनेंसी से गुजर रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह के बिना खजूर के सेवन से बचना चाहिए।

खजूर खाने का सही समय क्या है | What Is The Right Time To Eat Dates

खजूर का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं। कुछ लोग इसके फायदे को ध्यान में रखकर अलग अलग समय पर खजूर का सेवन करते हैं। खजूर का सेवन करने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट मन जाता हैं। कुछ लोग इसे नाश्ते के रूप में भी लेते हैं। कुछ लोग इसका सेवन रात को सोने से पहले करते हैं, इससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती हैं।

खजूर को क्यों भिगोना चाहिए?

अगर आप खजूर को भिगोकर उसका सेवन करते हैं तो यह आपके लिए और भी फायदेमंद हो सकता हैं। खजूर में टैनिन और फाइटिक एसिड पाया जाता हैं, जो इसे भिगोकर रखने से निकल जाता हैं। खजूर को भिगोकर सेवन करने से यह जल्दी पच जाते हैं, जिससे अपच जैसी समस्या नहीं होती हैं। अगर आप खजूर से पूरा पोषण प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके सेवन से पहले उन्हें रात भर (8-10 घंटे) भिगो दें।

Leave a Comment