Seoni News: सिवनी में ग्रामीणों ने 3 गौतस्करों को किया पुलिस के हवाले, 2 मवेशी भी बरामद

Seoni News: सिवनी जिले में गौतस्करी के मामले आम हो ...

Published on-

Seoni News: सिवनी जिले में गौतस्करी के मामले आम हो चुके हैं। पुलिस की लगातार कार्यवाही के बाद भी गौतस्करों के हौसलें बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सिवनी जिले के छपारा थाना अंतर्गत चमारी कलां का हैं जहाँ ग्रामीणों ने 3 गौतस्करों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

गिरफ्तार गौतस्करों को चमारी क्षेत्र में पहले भी देखा गया था, संदिग्ध दिखाई पड़ने पर ग्रामीणों ने पूछताछ किया तो मामला सामने आया। गौतस्करों को पकड़ने की सुचना मिलने पर छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और 3 गौतस्करों को गिरफ्तार किया।

फ़िलहाल गौतस्करों की पहचान नहीं हो पाई हैं लेकिन जानकारी के अनुसार गौतस्कर ग्राम ऊंटकाटा के रहने वाले बताये जा रहे हैं। गिरफ्तार गौतस्करों के कब्जे से 2 गोवंश बरामद किए गए हैं। जिले में गौतस्करों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। यह लोग कहां से गौवंश लेकर आए थे और कहां पर ले जा रहे थे. पूरे नेटवर्क को जल्द ही जांच कर पकड़ा जाएगा.

आपके लिए खास

Leave a Comment

Ad
होम फटाफट शहर Whatsapp वीडियो