Importance Of Organic Fertilizers In Gardening | गार्डनिंग में ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का महत्व

Importance Of Organic Fertilizer: जैविक उर्वरकों (Organic Fertilizer) का उपयोग बागवानी के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आज के दौर में खेती से अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग किया जाता हैं जिससे मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में रासायनिक उर्वरकों के बेहतर विकल्प के रूप में जैविक उर्वरक (Organic Fertilizer) उभर रहे हैं।

जैविक उर्वरक (Organic Fertilizer) मिट्टी को लंबे समय तक उपजाऊ बनाए रखने के साथ साथ उसकी संरचना को भी सुधारते हैं। जैविक उर्वरकों के उपयोग से पौधों की वृद्धि नैचुरल होती है क्योंकि ये पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं जो पर्यावरण के अनुकूल होता है। रासायनिक उर्वरक पौधों के साथ साथ पर्यावण और उन सब्जियों का सेवन करने वालों को भी नुकसान पहुँचाते हैं।

आज के दौर को देखते हुए अब हमें रासायनिक खाद को छोड़कर जैविक उर्वरक (Organic Fertilizer) की तरफ आगे बढ़ना चाहिए। ज्यादातर लोगो को जैविक उर्वरक के बारे में अधिक जानकारी नहीं हैं जैसे आर्गेनिक खाद क्या होती हैं और यह कैसी होती हैं? इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे जैविक उर्वरक (Organic Fertilizer) के महत्व (Importance Of Organic Fertilizer) और फायदे (Organic Fertilizer Benefits in gardening in Hindi) क्या होते हैं।

जैविक खाद के बागवानी में लाभ | Organic fertilizers Benefits in gardening in Hindi

बागवानी में अगर आप रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं तो वह आपकी जमीन और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। बागवानी में रासायनिक उर्वरकों के बदले जैविक खाद का उपयोग करना बहुत फायदेमंद होता है। बागवानी में जैविक खाद (Organic Fertilizer for Plants) के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता हैं, ऐसे ही कई लाभ इस आर्टिकल में निचे दिए हुए हैं।

मिट्टी की संरचना में सुधार | Improvement in soil structure in Hindi

मिट्टी की भौतिक और रासायनिक संरचना को बेहतर जैविक उर्वरक (Organic Fertilizer) सबसे अधिक सहायक होते हैं। जैविक उर्वरक (Organic Fertilizer) मिट्टी की जल धारण क्षमता और वायु संचरण में सुधार करते हैं। जैविक खाद मिट्टी में जैविक पदार्थों को बढ़ाते हैं जिससे पौधों की जड़ें अधिक पोषक तत्व ग्रहण कर पाती हैं। रासायनिक खाद की तुलना में जैविक उर्वरक (Organic Fertilizers) पौधों के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

बागवानी में जैविक उर्वरकों का नियमित उपयोग से मिट्टी की दीर्घकालिक उर्वरता बनी रहती है और इसे जमीन और अधिक उपजाऊ होती है। जैविक खाद मिट्टी के कणों को एक साथ बांधकर उनकी संरचना को मजबूत बनाते हैं, जिससे जमीन में कटाव कम होता है। आजकल रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से जमीने बंजर होती जा रही हैं और उत्पादन लगातार कम होता जा रहा हैं।

पर्यावरण के अनुकूल खाद | Environmentally Friendly Fertilizer

रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी और जल स्रोत समेत पर्यावण भी प्रदूषित हो रहा हैं। लेकिन रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक उर्वरक के उपयोग से पर्यावरण पूरी तरह से सुरक्षित होता हैं। रासायनिक उर्वरक की खास बात यह हैं की प्राकृतिक तत्वों से बने होने के कारण ये किसी भी प्रकार के विषैले पदार्थ नहीं छोड़ते हैं। जैविक खाद पूर्ण रूप से प्राकृतिक होती हैं, जिससे वातावरण को कोई हानि नहीं पहुंचती हैं।

जैविक खाद जमीन के पोषक चक्र को बनाए रखता हैं, जिससे मिट्टी अधिक उपजाऊ बनी रहती हैं। रासायनिक उर्वरक ना केवल मिट्टी बल्कि जलस्रोतों को भी प्रदूषित करते हैं जबकि जैविक उर्वरक जलस्रोतों को नाइट्रेट प्रदूषण से बचाते हैं। इन दिनों लोग जैविक खेती की तरफ बढ़ रहे हैं जिसमें जैविक उर्वरक बेहद कारगर साबित होती हैं। जैविक खेती को बढ़ावा देकर, जैविक खाद पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को बढ़ावा | Promotion of Microbial Growth

जैविक उर्वरकों (Organic Fertilizer) में कार्बनिक पदार्थ प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो मिट्टी में पाए जाने वाले लाभकारी सूक्ष्मजीवों के लिए एक उत्तम खाद्य स्रोत होते हैं। पौधों के लिए पोषक तत्वों को उपलब्ध कराने में मिट्टी में पाए जाने वाले ये लाभकारी सूक्ष्मजीव काफी मदद करते हैं। जैविक उर्वरक (Organic Fertilizer) मिट्टी की जैविक गतिविधियों को बढ़ाते है जिसके चलते पौधों को पोषण आसानी से प्राप्त होता हैं।

पौधों की वृद्धि और पोषण में सहायक | Helps in Plant Growth and Nutrition

जैविक उर्वरक (Organic Fertilizer) पौधों को लंबे समय थक संतुलित पोषण प्रदान करता हैं क्योंकि यह रासायनिक उर्वरक की तुलना में धीरे-धीरे पोषक तत्व प्रदान करते हैं। जैविक उर्वरक (Importance Of Organic Fertilizer) मिट्टी में पोषक तत्वों के धीमे और स्थिर उत्सर्जन करते हैं, जिससे पौधों को लगातार पोषण मिलता रहता है। इसमें कई तरह के प्राकृतिक तत्व जैसे फॉस्फोरस, पोटैशियम और नाइट्रोजन पौधों के विकास में सहायता करते हैं।

जल धारण क्षमता में वृद्धि | Increase in Water Retention Capacity

बागवानी में मिट्टी के बाद पानी सबसे महत्वपूर्ण होता हैं और जैविक उर्वरक (Organic Fertilizer) मिट्टी की जल धारण क्षमता को बढ़ाता हैं। रासायनिक खाद जहाँ मृदा क्षरण करके मिट्टी की जल धारण क्षमता को कम करता हैं वहीँ जैविक उर्वरकों में मौजूद ह्यूमस मिट्टी में नमी को बनाए रखने में सहायक होते हैं। अगर आपके यहाँ पानी की कमी हैं तो जैविक उर्वरक (Organic Fertilizer) का उपयोग करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना | Enhancing Plants Disease Resistance

जैविक उर्वरक (Organic Fertilizer) पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। जैविक खाद में सूक्ष्म पोषक तत्व और लाभकारी बैक्टीरिया पाए जाते हैं जिनकी मदद से पौधे कीटों और बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। जैविक उर्वरक (Organic Fertilizer) पौधों को हानिकारक कीटों और फफूंदों के खिलाफ प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। हरी खाद, और नीम की खली समेत अन्य जैविक खादों में कई ऐसे तत्व होते हैं जो धों को बैक्टीरिया और फंगस से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पोषक तत्वों की संतुलित आपूर्ति | Balanced Supply of Nutrients

रासायनिक उर्वरक पौधों को तत्काल लेकिन अस्थायी पोषण देते हैं जबकि जैविक उर्वरक (Importance Of Organic Fertilizer) पौधों को धीरे-धीरे पोषक तत्व प्रदान करते हैं। जैविक उर्वरक से पौधों को संतुलित और आवश्यक मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे उनकी वृद्धि और विकास में स्थिरता बनी रहती है। जैविक खाद में सूक्ष्म पोषक तत्व के साथ नाइट्रोजन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं जो पौधों की सभी आवश्यकताओं को आसानी से पूरा करते हैं।

Leave a Comment