How To Grow Coriander In Summer: धनिया का उपयोग लगभग सभी भारतीय घरों में किया जाता हैं। धनिया को बाजार से खरीद कर लाने के अलावा ज्यादातर लोग इसे अपने घर पर ही उगाना पसंद करते हैं। घर पर उगाया गया धनिया बाजार से लाए धनिया की अपेक्षा ज्यादा ताजा और आर्गेनिक रहता हैं। धनिया ऐसे तो ठंडे मौसम में उगने वाली हर्ब हैं लेकिन इसे लगभग पूरे साल उगाया जा सकता हैं।
धनिया एक बारहमासी पत्तियों वाला पौधा हैं, जिसे साल भर सभी मौसमों में उगाया जाता हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम में इसे उगाने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं। गर्मियों के मौसम में तेज गर्मी की वजह से धनिया के बीज झड़ जाते हैं और पत्तियों की ग्रोथ भी धीमी होती हैं। लेकिन उचित देखभाल और धनिया की उन्नत किस्मों के साथ आप धनिया को अप्रैल-मई के गर्म महीनों में भी उगा सकते हैं।
भारतीय घरों में धनिया का उपयोग लगभग सभी सब्जियों में किया जाता हैं। इसके बीजों का मसाले के रूप में और सुगंधित पत्तियों का सजावट के रूप में। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं की भारतीय रसोइयों में इसका कितना महत्व हैं। धनिया को बाजार से लाने के बजाय घर पर ही उगाना ज्यादा बेहतर माना जाता हैं। इसे घर पर उगाना बेहद आसान होता हैं, लेकिन कई बार गर्मियों मे इसे उगाना चुनौतीपूर्ण होता हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि गर्मियों में धनिया कैसे उगाया जाता है (How To Grow Coriander In Summer In Hindi) और गर्मियों में धनिया उगाने के लिए क्या करना चाहिए।
गर्मियों में धनिया कैसे उगाएं | How To Grow Coriander In Summer In Hindi
भारतीय घरों में धनिया का इस्तेमाल रोजाना किया जाता हैं। ज्यादातर लोग इसे घर पर ही उगाना पसंद करते हैं लेकिन इसे गर्मियों में उगाने के लिए कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी गर्मियों में अपने घर पर धनिया उगाना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। इस लेख में आप जानेंगे की
क्या धनिया गर्मियों में उगाया जा सकता है और गर्मियों में धनिया कैसे उगाएं।
गर्मियों में धनिया उगाने के लिए सही स्थान चुनें | Choose The Right Place To Grow Coriander In Summer
किसी भी पौधे को उगाने के लिए सबसे पहले सही स्थान का चयन करना आवश्यक होता हैं। ऐसे में धनिया को उगाने से पहले उचित स्थान का चयन करें। गर्मी में धनिया उगाने के लिए अच्छी ड्रेनेज मिटटी और आंशिक छाया वाले स्थान का चयन करना चाहिए। आप अपने किचन गार्डन या बालकनी में धनिया लगाने के लिए ऐसी जगह चयन करें गर्मियों में जहां सुबह की पर्याप्त धूप आती हो लेकिन दिन के सबसे गर्म समय के दौरान छाया रहती हो।
धनिया ठंडे मौसम में उगने वाला पौधा हैं ऐसे में गर्मी के मौसम में धनिया उगाने के लिए जरूरी हैं कि आप गर्मी से धनिया को सुरक्षित रखने के इन्तेजाम अवश्य करें अथवा इसे लगाने के लिए छायादार जगह का चयन करें। धनिया को उगाने के लिए ऐसे स्थान का चयन जरुरी हैं जहाँ पर्याप्त मात्रा में सूर्य की रौशनी और गर्मी से बचाने के लिए छाया मिलती हो। अगर आप धनिया गमले में ऊगा रहे हो तो इसे तेज धूप के समय छाया वाले स्थान पर रख दें।
गर्मियों धनिया उगाने का तरीका अच्छी मिट्टी तैयार करें | Ways To Grow Coriander In Summer Prepare Good Soil
धनिया को घरों में बेहद आसानी से उगाया जा सकता हैं, केवल गर्मियों में इसे अधिक देखभाल की आवश्यकता होती हैं। धनिया को उगाने से पहले मिट्टी को तैयार करना बेहद जरुरी होता हैं। मिट्टी में धनिया के बीज लगाने से पहले इसे अच्छी तरह से तैयार कर लें। इसके लिए आप मिट्टी में सड़ी हुई पुरानी गोबर की खाद, कोकोपीट और वर्मीकम्पोस्ट खाद भी मिला सकते हैं। इसके अलावा मिट्टी को अधिक उपजाऊ बनाने के लिए इसमें आप सरसों की खली, बोनमील आदि का उपयोग भी कर सकते हैं।
गर्मी में धनिया के बीज कैसे लगाएं | How To Plant Coriander (Cilantro) Seeds In Summer
तैयार मिट्टी में धनिया के बीज सीधे बोए जा सकते हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में धनिया के बीज बोने का एक अलग तरीका भी हैं। धनिया के साबुत बीज सीधे मिट्टी में बोने से पहले उन्हें हाथ या बोरे में डालकर मसल दिया जाता हैं। इसके बाद इन्हें कुछ देर पानी में भिगोकर रखते हैं उसके बाद धनिया के बीजों को तैयार मिट्टी में बोया जाता हैं। धनिया के बीजों को लगभग ¼ से ½ इंच तक की गहराई में लगाना चाहिए और इनके बीच में लगभग 4-5 इंच की दूरी पर रखनी चाहिए।
इससे भी एक आसान तरीका यह हैं की बीजों को मसलकर और भिगोकर तैयार कर लीजिए। उसके बाद तैयार मिट्टी के ऊपर पंक्तियों में या उन्हें समान रूप से बिखेर दीजिये। मिट्टी में धनिया के बीज लगाने के बाद उनपर हल्की-हल्की मिट्टी ऊपर से डाल दें और हल्का हल्का पानी दें। अत्यधिक तेजी से पानी नहीं देना हैं अन्यथा धनिया के बीज बाह जायेंगे। हल्का हल्का पानी सींचना हैं जिसके लिए आप वाटर कैन का उपयोग भी कर सकते हैं।
धनिया में पानी कैसे देना चाहिए गर्मियों में | How To Water Coriander In Summer
अधिक गर्मी की स्थिति में धनिया उगने के बाद भी मुरझा या सूख सकता हैं। ऐसे में खासकर गर्मी के मौसम में धनिया के पौधों को नियमित रूप से पानी दें। धनिया के पौधे को नियमित रूप से पानी देना इसीलिए आवश्यक हैं क्योंकि इसकी जड़ें उथली होती हैं। गर्मियों में पानी मिट्टी से जल्दी वाष्पीकृत हो जाता हैं इसीलिए धनियां की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी को लगातार नम बनाएं रखें।
धनिया के पौधे को पर्याप्त मात्रा में पानी देना हैं परन्तु अत्यधिक पानी भी नहीं देना हैं। अत्यधिक पानी देना से पौधे की जड़े गल सकती हैं और आपका धनिया का पौधा ख़राब हो सकता हैं। धनिया में ऊपर से पानी नहीं देना चाहिए, बल्कि पौधों के चारों ओर की मिट्टी में पानी देना चाहिए जिसके लिए आप हल्के स्प्रे वाली वॉटरिंग कैन का उपयोग भी कर सकते हैं।
धनिया के पौधे की पत्तियों के ऊपर से पानी डालने से फंगल रोग हो सकते हैं। गर्मियों में मिट्टी से पानी तेजी से वाष्पीकृत होता हैं। ऐसे में धनिया के पौधे को पानी देने का उचित समय तय करना बेहद आवश्यक होता हैं। मिट्टी को लगातार नम बनाएं रखने के लिए आप धनिया के पौधे में दिन में तीन बार सिंचाई कर सकते हैं। आप चाहे तो सुबह जल्दी एक बार और दोपहर में दूसरी बार और देर शाम में तीसरी बार पानी दे सकते हैं।
गर्मियों धनिया उगाने का तरीका सही समय पर खाद डालना | Fertilize Coriander In Summer Season
धनिया को उगाने के लिए उर्वरक नहीं डालना चाहिए, ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर घर में उगाया जाने वाले धनिया में उर्वरकों का इस्तेमाल नहीं किया जाता हैं। आप चाहें तो इसमें गोबर खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप धनिया अपने घरेलु उपयोग के लिए ऊगा रहे हैं तो इसमें किसी भी तरह के रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल करने से बचें। धनिया को बिना उर्वरकों के भी बड़ी आसानी से उगाया जा सकता हैं।
अगर आप धनिया घरेलु उपयोग के बजाय बड़े स्तर पर ऊगा रहे हैं तो धनिया के पौधे की हेल्थी ग्रोथ के लिए ग्रोइंग स्टेज के दौरान संतुलित उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं। धनिया में उचित ग्रोथ के लिए उसमें ऐसे फर्टिलाइजर का उपयोग करें जो नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम से भरपूर हो। उर्वरको का उपयोग करते समय आपको ध्यान रखना हैं की नाइट्रोजन का उपयोग कम करें। नाइट्रोजन के अधिक उपयोग से पत्तियों की अत्यधिक वृद्धि (excessive leaf growth) हो सकती हैं। जिसके फलस्वरूप धनिया की पत्तियों का स्वाद कम हो सकता हैं।