Holy Basil in Hindi | Holy Basil Benefits | घर पर तुलसी का पौधा लगाने के फायदे

Holy Basil Benefits: तुलसी (Holy Basil) एक ऐसा पौधा हैं जो लगभग हर भारतीय के घर में पाया जाता हैं। तुलसी का धार्मिक महत्व के अलावा आयुर्वेद (Ayurveda) में भी महत्व हैं। तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता हैं, साथ ही इसकी पूजा भी की जाती हैं। तुलसी का सम्पूर्ण पौधा जड़ से लेकर पत्ती तक हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है।

तुलसी (Holy Basil) एक ऐसा पौधा हैं जो साधारण सर्दी-जुकाम से लेकर हृदय, लिवर, त्वचा, गुर्दे आदि के संक्रमण में भी फायदेमंद होता हैं। आयुर्वेद में तुलसी को ‘जड़ी-बूटियों की रानी’ कहा जाता है। तुलसी में एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं। तुलसी के पत्ते खाने या तुलसी टी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। तुलसी क्या है और यह कैसे हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है, आइये विस्तार से जानते हैं।

होली बेसिल यानी तुलसी का पौधा एक पूजनीय पौधा है, साथ ही आयुर्वेद में तुलसी के कई औषधीय गुण बताएं गए हैं। तुलसी का पौधा वातावरण की वायु को शुद्ध करके आपको कई रोगों से बचाता हैं। तुलसी की पत्तियां आपकी इम्युनिटी को मजबूत करता है। इसकी पत्तियों को चबाना काफी लाभदायक साबित होता है। तो चलिए आपको बताते हैं तुलसी के जबरदस्त फायदों के बारे में….

तुलसी कितने प्रकार की होती है | Types of Holy Basil

भारत में तुलसी पांच प्रकार की पाई जाती हैं लेकिन ज्यादातर लोग तीन तरह की तुलसी को जानते हैं। तुलसी को हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी का रूप मानकर पूजा जाता हैं। तुलसी का पौधा आयुर्वेद से लेकर वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। तो आइये जानते हैं की तुलसी कितने प्रकार की होती हैं।

  • राम तुलसी
  • श्याम तुलसी
  • श्वेत/विष्णु तुलसी
  • वन तुलसी
  • नींबू तुलसी

तुलसी के पत्तों का रस एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फ्लू, एंटी-वायरल, एंटी-इफ्लेमेन्ट्री, एंटी-बायोटिक व एंटी–डिजीज की तरह कार्य करता है। ऊपर बताये गए तुलसी के इन पांचों प्रकारों को मिलाकर इनका अर्क निकाला जाए, तो यह सम्पूर्ण विश्व की सबसे प्रभावकारी और बेहतरीन दवा बन सकती है। चलिए जानते हैं तुलसी के प्रकार के बारे में।

Leave a Comment