Coconut Water Benefits | Coconut Water Benefits in Hindi | गर्मी में नारियल पानी पिने के फायदे

नारियल पानी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद ड्रिंक है। यह एक प्राकृतिक और ताजा पेय है, जिसका उपयोग शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता हैं। नारियल पानी के कई सारे फायदे हैं, इसका सेवन रोजाना किया जा सकता हैं। नारियल का पानी आपके शरीर में आवश्यक कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।

Published on-

Coconut Water Benefits: नारियल पानी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद (benefits of coconut water) ड्रिंक है। यह एक प्राकृतिक और ताजा पेय है, जिसका उपयोग शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता हैं। नारियल पानी के कई सारे फायदे हैं, इसका सेवन रोजाना किया जा सकता हैं। नारियल का पानी आपके शरीर में आवश्यक कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।

नारियल पानी आपको गर्मी से तो राहत देता ही हैं बल्कि रोजाना इसके सेवन से ये कई सारी बीमारियों को आपसे दूर रख सकता है। नारियल का उपयोग स्वास्थ्य से लेकर खूबसूरती बढ़ाने तक में किया जाता हैं। नारियल पानी में पोटेशियम जैसे आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। खास बात यह है की नारियल का पानी फैट फ्री होता है।

गर्मी में नारियल पानी पिने के फायदे | Coconut Water Benefits in Hindi

नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार नारियल पानी का सेवन आपको हाइड्रेट रखता है, खासकर गर्मियों में आपके शरीर को पानी की कमी से बचाता है। अपनी हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आप नारियल को विभिन्न रूपों जैसे कच्चा नारियल, सूखा नारियल, कोकोनट मिल्क आदि के रूप में भी ले सकते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो इन सभी में सबसे ज्यादा फायदेमंद नारियल पानी है।

नारियल पानी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता हैं, खासकर गर्मियों में ये अमृततुल्य होता हैं। नारियल पानी के लगातार सेवन से आप रोजाना की जिंदगी में होने वाली कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। निचे हमने आपको नारियल पानी पिने के कुछ फायदे बताये हैं, साथ में नारियल पानी का सेवन कब करना चाहिए ये भी बताया हैं।

डिहाइड्रेशन का तगड़ा इलाज

डिहाइड्रेशन दूर करने के लिए नारियल पानी का सेवन सबसे बेहतर विकल्प होता हैं। गर्मियों में नारियल पानी के सेवन से आप डिहाइड्रेशन से बच सकते हैं। रोजाना सुबह नारियल पानी का सेवन का करना शरीर के लिए फायदेमंद है। नारियल पानी में जो प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं वो आपको ताजगी और ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे आपका शरीर अच्छे से हाइड्रेट रहता है।

शरीर में एनर्जी बढ़ाता है

नारियल पानी में प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी से भर देते है। नारियल पानी में नेचुरल चीनी होती है, जो थकान और कमजोरी से राहत दिलाने में मददगार होती है। नारियल पानी को आप वर्कआउट के बाद पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक की तरह पी सकते हैं। जिससे आपका शरीर अच्छे से हाइड्रेट रहे।

सिरदर्द से दिलाता हैं राहत

नारियल पानी सिरदर्द से राहत दिलाता हैं। अगर आपको सर दर्द रहता हैं तो नारियल पानी के सेवन से आपको रहत मिल सकती हैं। नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स सिरदर्द से आराम दिलाने में मदद करता है, खासकर डिहाइड्रेशन के कारण होने वाले सिरदर्द से। ऐसे में अगर आप नारियल पानी का रेगुलर सेवन करते हैं तो सर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

नारियल पानी हैं पोषक तत्वों से भरपूर

रोज नारियल पानी पीने से आपके शरीर को कई लाभ मिलते हैं क्योंकि यह उच्च पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें लो कार्ब्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर कई रोगों से लड़ पाता है। इसके अलावा आप अंदर से फिट और तरोताजा महसूस करते हैं।

कैंसर के रिस्क में कमी

नारियल के गूदे में फेनोलिक कंपाउंड होता है। जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है। नारियल पानी में पाए जाने वाले ये हाई एंटी-ऑक्सीडेंट आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाते हैं और कैंसर के खतरे को भी कम करते हैं।

किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद

नारियल पानी में डाययुरेटिक गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। ये किडनी की सेहत को बनाए रखने में मदद कर सकता है और गुर्दे की पथरी के जोखिम को कम करता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

कई बार आपने सुना होगा कि तरल पदार्थों के अधिक सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है क्योंकि इसे पचाने में आसानी होती है और पोषक तत्व भी रक्त द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। नारियल पानी में उच्च मात्रा में फाइबर और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे कब्ज और अपच की दिक्कत कम हो सकती है।

नारियल पानी में पाए जाने वाले आंतरिक तत्व आपके पाचन सिस्टम के लिए अच्छे हैं। नारियल के पानी में लगभग 9 प्रतिशत फाइबर भी होता है, जो पेट की दिक्कतों को शांत करने के साथ कब्ज को भी दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर का कंट्रोल बटन

नारियल पानी में एंटी थ्रोम्बोटिक गुण पाए जाते हैं, जो एंटी थ्रोम्बोसिस के कारण नसों में ब्लड जमा नहीं होने देता है। ये बात कई रिसर्च में साबित हुई है कि नारियल पानी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा नारियल पानी में पोटैशियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होती है।

त्वचा में आए निखार

हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने के अलावा नारियल पानी पीने से यह हमारे अंगों को स्वस्थ ढंग से कार्य करने के लिए भी प्रेरित करता है। इसके सेवन से त्वचा हाइड्रेट रहती है और कई परेशानियां भी दूर रहती है। नारियल पानी से सेवन से त्वचा में निखार आता है। साथ ही कई तरह की परेशानियां जैसे मुहांसे और रैशेज की दिक्कत भी दूर हो सकती है। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

नारियल पानी में लिपिड यानी फैट बहुत कम होता है, ऐसे में यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क कम हो जाता है। हार्ट पेशेंट को डॉक्टर्स भी नारियल पानी का सेवन करने की सलाह देते हैं।

नारियल पानी में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और आपको पता है कि पोटैशियम शरी के लिए काफी उपयोगी होता है। यह आपके हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों को तकम करने में मदद कर सकता है। यह गर्मी में नसों को आराम दे सकता है और स्ट्रोक का खतरा कम कर सकता है। इसके अलावा इससे हाई ब्लड प्रेशर और कोरोनरी हृदय रोग का खतरा भी कम होता है। साथ ही कोलेस्ट्रोल का खतरा भी कम होता है।

वजन कम करने में सहायक

कई लोग अपने बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान रहते हैं। साथ ही उनके लिए गर्मियों में खुद को फिट रखना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप रोज सुबह नारियल पानी के सेवन कर सकते हैं। इसमें फैट की मात्रा कम होती है और यह पूरे दिन आपको भरा हुआ महसूस करता है। इससे आपकी बॉडी ग्लो कर सकती है। साथ ही शरीर भी सुडौल रहता है।

हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है

नारियल पानी में मौजूद कैल्शियम आपके दांतों और हड्डियों को मजबूत रखने में मददगार साबित हो सकता है। इससे हड्डियों की कई बीमारियां भी दूर रहती है। साथ ही फास्फोरस भी आपकी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

नारियल पानी में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

नारियल पानी पीने का सही समय | Right time to drink coconut water

गर्मियों में खासकर नारियल पानी दिन में किसी भी समय पिया जा सकता है। नारियल पानी की जब उपलब्धता हो और आपका मन हो तो पी सकते हैं। लेकिन नारियल पानी को पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट होता हैं। इस समय पीने पर नारियल पानी में मौजूद विटामिन और खनिज सीधे आपके शरीर के अंगों तक पहुंचते हैं।

अगर ऐसा मुमकिन ना हो तो आप नारियल पानी को हल्के नाश्ते के बाद भी ले सकते हैं। इससे आपको भरपूर ऊर्जा मिलेगी और आपका शरीर को हाइड्रेट और तरोताजा रहेगा। गर्मियों में अक्सर तेज धूप के चलते डिहाइड्रेशन हो जाता हैं, ऐसे में अगर आप धूप में कहीं बाहर हैं तो नारियल पानी का सेवन करना आपको काफी राहत देगा।

खाली पेट करें नारियल पानी का सेवन

सुबह उठकर खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना आपका लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता हैं। नारियल पानी में इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाला लॉरिक एसिड पाया जाता है जो मेटाबॉजिल्म को बढ़ाता है। नारियल पानी वजन को कम करने में भी मदद करता है। नारियल पानी गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

नारियल पानी के लगातार सेवन से डिहाईड्रेशन और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल मिलता है। नारियल पानी के सेवन से प्रेग्नेंसी में होने वाली दिक्कतें जैसे मॉर्निंग सिकनेस एवं हार्टबर्न की समस्या भी दूर होती है। खाली पेट नारियल पानी पीने से आपको कई लाभ मिलते हैं।

वर्कआउट से पहले और बाद में करे नारियल पानी का सेवन

नारियल पानी को बेस्ट नेचुरल ड्रिंक माना जाता है. यह बॉडी को हाइड्रेट रखने और वर्कआउट से पहले एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करता है. जबकि वर्कआउट के बाद, नारियल पानी इंटेंस एक्सरसाइज के बाद खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से रिस्टोर करने में मदद करता है. नारियल पानी पीने से थकान और थकावट से लड़ने में मदद मिलती है साथ ही यह एनर्जी को बूस्ट करने के लिए काफी सही माना जाता है.

खाना खाने से पहले

खाना खाने से पहले अगर आप नारियल पानी पीते हैं तो इससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है. नारियल पानी का सेवन करने से डाइजेशन सही रहता है, साथ ही इससे खाना खाने के बाद होने वाली ब्लोटिंग से बचा जा सकता है. नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और डाइजेशन में सुधार होता है.

रात में सोने से पहले

नारियल पानी से आने वाली खुशबू आपके दिमाग को शांत करने में मदद करती है. इससे एंग्जाइटी और हार्ट बीट को स्लो करने में मदद मिलती है. रात में सोने से पहले नारियल पानी का सेवन करने से स्ट्रेस कम होता है और दिमाग शांत रहता है. रात में सोते समय अगर आप नारियल पानी पीते हैं तो शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं जिससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी से जुड़ी दिक्कतों से बचा जा सकता है.

हैंगओवर का फायदेमंद इलाज

अगर आप हैंगओवर से बचना चाहते हैं तो इसके लिए नारियल पानी आपके काफी काम आ सकता है. शराब का सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन की दिक्कत होती है, जिससे सुबह उठने पर आपको सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में नारियल पानी खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को रिस्टोर करने में मदद करता है जिससे आपको अच्छा महसूस होता है.

नारियल पानी में पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

आपके लिए खास

1 thought on “Coconut Water Benefits | Coconut Water Benefits in Hindi | गर्मी में नारियल पानी पिने के फायदे”

Leave a Comment

Ad
होम फटाफट शहर Whatsapp वीडियो