Best Time to Water Plants in Hindi | जानिए पौधों को पानी देने का सही समय क्या है?

Best Time to Water Plants: यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी की पानी के बिना पृथ्वी पर जनजीवन समाप्त हो जाएगा। इंसान हो या जानवर हर किसी को पानी की जरूरत होती है, इसके बिना जीवन संभव नहीं हैं। ऐसे ही प्रकृति में मौजूद तमाम तरह के पेड़-पौधों को भी जीवित रहने के लिए पानी की आवश्यकता होती हैं। लेकिन यह भी सत्य हैं की जरूरत से ज्यादा पानी भी हानिकारक हो सकता है।

पेड़-पौधों को जरुरत से अधिक पानी दिए जाने पर वह खराब हो सकते हैं, ऐसे में हमेशा उन्हें उनकी जरूरत के हिसाब से ही पानी देना चाहिए। पौधों को उनकी जरुरत के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में पानी देना बेहद आवश्यक होता हैं क्योंकि अगर उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिला तो वो मुर्झा सकते हैं और अगर जरुरत से अधिक पानी दिया गया तो पौधे की जड़ें गल सकती हैं।

पौधों को पानी कब और कैसे दें | Best time to water plants in Hindi

जैसे मनुष्यों में भोजन आदि का एक समय होता हैं उसी तरह पौधों को पानी देने का भी सही समय और तरीका होता हैं। ज्यादातर लोग ये समझ ही नहीं पाते की पौधों को पानी कब और कैसे देना चाहिए। अगर आपको भी यह शंका हैं की पौधों को कब और कैसा पानी देना चाहिए एवं पौधों को किस प्रकार पानी देना चाहिए तो इस पोस्ट में हमने पौधों को पानी देने के लिए सही समय और तरीके (Best Time to Water Plants) के बारे में विस्तार से बताया हैं।

पौधों को सुबह और शाम में दें पानी | Watering plant in Morning and Evening

सुबह और शाम का समय पौधों को पानी देने के लिए सबसे उपयुक्त होता हैं। आप चाहें तो दोनों में से जो समय आपके सुविधा अनुसार हो आप पानी दे सकते हैं। पौधों को दोपहर में पानी देने से बचना चाहिए क्योंकि इस समय वाष्पोत्सर्जन की क्रिया अधिक होने से अधिकतर पानी वाष्प में परिवर्तित हो जायेगा। ऐसे में आपके द्वारा पौधों को दिया गया पानी जड़ तक नहीं पहुँच पायेगा।

मौसम के अनुसार दें पौधों को पानी | Watering the Plants According to the Season

मौसम के हिसाब से आप पौधों को पानी देने के समय पर बदलाव कर सकते हैं। क्योंकि ठंड, गर्मी और बारिश के मौसम में पौधों को ग्रोथ के लिए पानी की अलग अलग आवश्यकता होती हैं। खासकर गर्मी के मौसम में पौधों को अधिक पानी की जरुरत होती है। गर्मियों में पौधों को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती हैं। इस समय पौधों के सूखने का डर सबसे अधिक होता हैं।

गर्मी के मौसम में: गर्मी के मौसम में पौधों को हरा-भरा और स्वस्थ रखने के लिए उन्हें पर्याप्त पानी देना चाहिए। आप चाहें गर्मी के मौसम में दिन में दो बार पानी दे सकते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि दोपहर में धूप तेज होने से मिट्टी से पानी वाष्पीकृत हो जाता हैं। गर्मी के मौसम में जब भी आपको मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी दिखे तो आप पौधों को पानी दे सकते हैं।

ठंड के मौसम में: सर्दी के मौसम में पौधों को पानी देने की आवश्यकता कम पड़ती हैं। इन दिनों मौसम ठंडा होता हैं जिससे पौधों को दिया पानी जल्दी वाष्पीकृत नहीं होता हैं। ठंड के मौसम में पौधों को 2-3 दिन में एक बार अच्छी तरह गहराई से पानी दे सकते हैं। इसके बाद भी अगर आपको मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी दिखे तो आप पौधों को पानी दे सकते हैं। ध्यान रखें की पानी भरा हुआ ना हो।

बारिश के मौसम में: बारिश के मौसम में अगर पौधे बाहर लगे हैं तो उन्हें पानी देने से बचना चाहिए। बारिश के पानी से पौधों की जलापूर्ति हो जाती हैं। अगर पौधे घर के अंदर हैं तब आप उन्हें दिन में एक बार पानी दे सकते हैं। मिट्टी में अधिक पानी की वजह से पौधों की जड़ें गलने लगती हैं, ऐसे में जब आपको मिट्टी की ऊपरी परत सूखी दिखे तो आप पौधों को पानी (Best Time to Water Plants) दे सकते हैं।

जरूरत के अनुसार पौधों को दें पानी | Give Water to the Plants as per their Need

पौधों को उनकी जरुरत के हिसाब से पानी देना चाहिए, आप उनकी जरुरत पौधे की साइज और मिट्टी की जलधारण क्षमता के अनुसार माप सकते हैं। अगर पौधा बड़ा हैं तो उसे छोटे पौधों की अपेक्षा अधिक पानी की आवश्यकता होगी। अगर आपने पौधे को गमले में लगाया हैं तो उन्हें रोजाना अधिक पानी देने से बचना चाहिए। जब गमले की मिट्टी ऊपर से सूखी दिखें तो आप पानी दे सकते हैं।

बड़े पौधों को तो उनकी जरुरत के हिसाब से पानी देना चाहिए लेकिन छोटे पौधों को रोजाना अधिक पानी देने से अच्छा हैं की एक दिन उन्हें गहराई से पानी दें और अगले 2-3 दिनों तक पौधों के आसपास की मिट्टी में सिर्फ पानी का हल्का छिड़काव करना है जिससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी। कई बार पानी की अधिकता से छोटे पौधों की जड़े गलने लगती हैं।

पौधों को मिट्टी के अनुसार दें पानी | Water the Plants According to the Soil

पौधों को मिट्टी के अनुसार पानी देना भी आवश्यक हैं। पौधों को लगाने के लिए ऐसी मिट्टी का चुनाव करें जिसमें जल धारण क्षमता अधिक हो। चिकनी या कठोर मिट्टी में अधिक मात्रा में पानी देने की आवश्यकता होती है, जबकि रेतीली मिट्टी में पानी की कठोर मिट्टी की तुलना में कम आवश्यकता होती हैं। अधिक जलधारण क्षमता वाली मिटटी पानी पानी को अपने अंदर सोख कर पौधों को पानी प्रदान करती है।

अगर आपने पौधा गमले में लगाया हैं तो आपको इसमें नियमित रूप से पानी देने की आवश्यकता (Best Time to Water Plants) होगी। जमीन पर लगे पौधे आसपास से पानी को सोखते हैं लेकिन गमले में लगे पौधे के लिए पानी का स्त्रोत एक ही होता हैं। जब भी मिट्टी सूखी लगे तो आपको उसे पानी देना चाहिए। गमले की मिट्टी सूख जाए तो पर्याप्त पानी ना मिलने के चलते आपका पौधा भी सूख सकता हैं।

आउटडोर प्लांट्स को लगता हैं अधिक पानी | Outdoor Plants Need more Water

सभी पौधों के लिए पानी बेहद आवश्यक होता हैं लेकिन अगर पौधा घर के अंदर यानि इंडोर में लगा हैं तो उसे पानी की आवश्यकता कम होती हैं। अगर पौधा घर के बाहर गार्डन यानि आउटडोर में लगा हैं तो उसे पानी की आवश्यकता (Best Time to Water Plants) अधिक होती हैं। घर के बाहर लगे पौधे को आप रोजाना सुबह या शाम के समय पानी दे सकते हैं। वहीँ इंडोर प्लांट को एक दिन गहराई से पानी देकर, 2-3 के अंतराल में हल्का हल्का भी पानी दें तो चल जायेगा।

नमी चेक करके पौधों को दे पानी | Check Soil Moisture and Give Water to Plants

कभी भी पौधों को पानी देने से पहले मिट्टी की नमी जरूर चेक कर लें। अगर मिट्टी में पहले से नमी मौजूद हैं तो पानी देने की आवश्यकता नहीं होती हैं। आप चाहे तो मिट्टी में 1-2 इंच गहराई तक अपनी ऊँगली डालकर चेक कर सकते हैं। अगर आपको नमी महसूस होती हैं तो ऐसे में पौधे में पानी डालने की ज्यादा आवश्यकता नहीं है। मिट्टी में नमी नहीं होने या नमी कम होने की स्थिति में आप पौधों को पानी दे सकते हैं।

1 thought on “Best Time to Water Plants in Hindi | जानिए पौधों को पानी देने का सही समय क्या है?”

Leave a Comment