Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटें शामिल हैं, जहाँ 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है। इन लोकसभा सीटों में छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, सीधी, शहडोल और जबलपुर शामिल हैं। खास बात यह है की बालाघाट जिले की 3 विधानसभा क्षेत्रों में 2 घंटे पहले मतदान खत्म कर दिया जाएगा।
आपको बता दें बालाघाट जिले की 3 विधानसभा सीटें नक्सल प्रभावित है, इसलिए चुनाव आयोग ने यहां मतदान के समय में बदलाव किया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। बालाघाट-सिवनी लोकसभा सीट में आने वाले अन्य विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। बाकि सभी जगह तय समय पर ही मतदान होगा।
19 अप्रैल को होने वाले मतदान प्रभावित ना हो इसीलिए आयोग की तरफ से यह कदम उठाया गया हैं। दरअसल बालाघाट लोकसभा क्षेत्र की ये तीनों सीटें ही नक्सल प्रभावित है, इसलिए चुनाव आयोग ने यहां मतदान के समय में बदलाव किया है। इसके अलावा बालाघाट की 5 अन्य विधानसभा सीट और लोकसभा की 5 अन्य सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक वोटिंग होगी।
किन क्षेत्रों में होगी ऐसे वोटिंग
- बालाघाट लोकसभा क्षेत्र की नक्सल प्रभावित विधानसभा सीट बैहर में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान।
- बालाघाट लोकसभा क्षेत्र की नक्सल प्रभावित विधानसभा सीट परसवाड़ा में 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग।
- बालाघाट लोकसभा क्षेत्र की नक्सल प्रभावित विधानसभा सीट लांजी में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।
कहाँ शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग
बालाघाट लोकसभा सीट की 3 विधानसभा क्षेत्रों को छोड़ दिया जाए तो बाकी बची 5 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। जिसमें बालाघाट, कटंगी, वारासिवनी, बरघाट और सिवनी शामिल है। इन विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य क्षेत्रों की तरह तय समय पर मतदान होगा।
नक्सल एक्टिविटीज की संभावना के चलते बालाघाट में विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने एयर एंबुलेंस और हेलिकॉप्टर की तैनाती भी गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि आयोग इस तरह की व्यवस्था लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नक्सल क्षेत्रों के लिए कर सकता है।
एमपी में 4 चरणों में Lok Sabha Election 2024
| चरण | दिनांक | लोकसभा क्षेत्र |
| पहला | 19 अप्रैल | सीधी, जबलपुर, मंडला, शहडोल, छिंदवाड़ा, बालाघाट |
| दूसरा | 26 अप्रैल | टीकमगढ़, खजुराहो, दमोह,रीवा, होशंगाबाद, सतना, बैतूल |
| तीसरा | 7 मई | मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ |
| चौथा | 13 मई | देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा |





