Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) के गर्भगृह में होली के दिन भस्म आरती के दौरान आग लग गयी थी। जिसमें पुजारी सहित कुछ श्रद्धालु भी आगजनी का शिकार हुए थे। इस हादसे की जांच अभी चल ही रही है कि मंदिर में मारपीट का एक वीडियो (Video Viral) सामने आया है।
बताया जा रहा है वायरल वीडियो रविवार को सांध्य आरती के दौरान गणेश मंडपम का है। वायरल वीडियो में दर्शनार्थी गार्ड के साथ मारपीट (Devotees beat up the Guard) करते नजर आ रहे हैं, फिलहाल मंदिर प्रशासन (Temple Administration) कुछ भी बोलने से बच रहा है।
आपको बता दें की उज्जैन में किसी भी त्यौहार की शुरुआत बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दरबार से होती है। इसी परंपरा अनुसार होली से एक दिन पहले यानी 24 मार्च की शाम को सांध्य आरती में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी बाबा महाकाल के साथ होली खेलने पहुंचे थे। इस शुभ अवसर पर गणेश मंडपम से कुछ दर्शनार्थी रेलिंग के ऊपर से नंदी हाल में आने की कोशिश कर रहे थे। यह देख वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दर्शनार्थियों ने गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी. जिसका वीडियो अब वायरल है।
एक तरफ मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। दूसरी तरफ महाकाल मंदिर प्रशासक के संदीप सोनी घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट करने को तैयार नहीं हैं। इस घटना के एक दिन बाद ही होली के दिन भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आगजनी हो गई थी, जिसमें पुजारी सहित 14 लोग झुलसकर घायल हो गए थे।
प्रशासन इस बात से वाकिफ था की प्रतिवर्ष अनुसार होली के दौरान इस बार भी बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों महाकाल मंदिर में पहुंचेंगे। दर्शनार्थियों की व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे, बावजूद इसके मारपीट की घटना हो गई, लेकिन फिर भी किसी ने एक्शन नहीं लिया।
मंदिर प्रशासन के सुरक्षाकर्मियों की बात करें तो यह आए दिन किसी न किसी कारणों से विवादों में बने रहते है। आपको बता दें की महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा निजी कंपनी क्रिस्टल को दिया गया है। 24 मार्च की रात संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं के एक साथ बाहर निकालने और कुछ लोगों के कार से आने के कारण माधव सेवा न्यास के पास बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं फंस गईं थीं। जिसके बाद लोगों ने नीलकंठ द्वार से निकलने का प्रयास किया लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने रास्ता बंद कर दिया, जिसके कारण भी हादसे की स्थिति बन गई थी।
उज्जैन सहित मध्यप्रदेश की सबसे विश्वसनीय और भरोसेमंद खबरें अपने फ़ोन पर पाने के लिए Ujjain News पर क्लिक करें।





