Seoni News: लो वोल्टेज से परेशान किसान धरने पर बैठे, समाधान नहीं निकलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

सिवनी जिले के चमारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले लम्बे समय से लो वॉल्टेज की समस्या चल रही है। परेशान किसान अपनी मांगों को लेकर चमारी सब स्टेशन के सामने धरने पर बैठे हैं। चमारी क्षेत्र के किसानों के सामने एक बार फिर लो वोल्टेज की समस्या से आफत खड़ी हो गयी है।

Published on-

Seoni News: सिवनी जिले के चमारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले लम्बे समय से लो वॉल्टेज की समस्या चल रही है। परेशान किसान अपनी मांगों को लेकर चमारी सब स्टेशन के सामने धरने पर बैठे हैं। चमारी क्षेत्र के किसानों के सामने एक बार फिर लो वोल्टेज की समस्या से आफत खड़ी हो गयी है।

विद्युत की आंख मिचौली और लो वोल्टेज से किसान अत्यधिक परेशान है। कम वोल्टेज होने के कारण विद्युत मोटर जलकर खाक हो जा रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही खेतों की सिचाई न होने के कारण फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: Seoni News: पत्रकारिता की आड़ में चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, सिवनी पुलिस ने दबोचा

किसानों ने जिला प्रशासन को समाधान करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा- समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतर कर उग्र आन्दोलन करेंगे। आक्रोशित किसानों ने लो वोल्टेज व मनमानी कटौती दूर करने की मांग की है।

चमारी सब स्टेशन के सामने धरने पर बैठे किसानों का कहना हैं की बिजली आज चाहिए और अभी चाहिए हम यहीं बैठे हैं। आप हमारे खेत जाओं और देखो स्थिति क्या हैं।

यह भी पढ़ें: Seoni News: सिवनी में चल रहा सरकारी योजनाओं के नाम पर फ्रॉड, लिंक पर क्लिक करते ही अकाउंट हो जायेगा साफ़

चमारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कई दिनों से कम वोल्टेज की समस्या के चलते शुक्रवार को किसानों का गुस्सा फूटा, किसानों ने सुबह चमारी सब स्टेशन के सामने धरना प्रदर्शन किया। कृषि कनेक्शन में कम वोल्टेज की समस्या से किसान कई दिनों से परेशान हो रहे हैं।

आपके लिए खास

1 thought on “Seoni News: लो वोल्टेज से परेशान किसान धरने पर बैठे, समाधान नहीं निकलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी”

Leave a Comment

Ad
होम फटाफट शहर Whatsapp वीडियो