Damoh News: खुदाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा, मिट्टी धंसकने से एक युवक की दर्दनाक मौत

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के कांटी गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी मची हुई हैं। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फ़िलहाल हादसे के बाद पुलिस जाँच में जुट गयी हैं।

Published on-

Damoh News: दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के कांटी गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी मची हुई हैं। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फ़िलहाल हादसे के बाद पुलिस जाँच में जुट गयी हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह दमोह (Damoh News) जिले के हटा थाना क्षेत्र में खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गयी जिसमें दबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक सुनार नदी के पास खुदाई कर रहा था, तभी अचानक मिट्टी धंसक गई। अचानक मिट्टी धंसकने से युवक ने दम घुटने से घटनस्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक युवक की पहचान पुष्पेंद्र रैकवार उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल हटा भिजवा दिया। हादसे के दौरान कितने लोग मौजूद थे फ़िलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हटा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जाँच प्रारंभ कर दी हैं।

दमोह (Damoh News) सहित मध्यप्रदेश की सबसे विश्वसनीय और भरोसेमंद ख़बरों के लिए डाउनलोड करें MP News Today App

आपके लिए खास

Leave a Comment

Ad
होम फटाफट शहर Whatsapp वीडियो