Seoni News: कुरई और गोपालगंज में बनेगा अस्पताल, 50 बेड का भवन निर्माण के लिए 20 करोड़ की राशि स्वीकृत

सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी हाथ लगी हैं। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने सिवनी जिले के कुरई एवं गोपालगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 50 बेड वाले भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की हैं। जिससे क्षेत्रवासियों को अब नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

Published on-

Seoni News: सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी हाथ लगी हैं। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने सिवनी जिले के कुरई एवं गोपालगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 50 बेड वाले भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की हैं। जिससे क्षेत्रवासियों को अब नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

गोपालगंज में 50 बेड वाले भवन निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 95 लाख रूपये की राशि एवं कुरई में 50 बेड वाले भवन निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 95 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गयी हैं। दोनों जगहों पर लगभग बीस करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण सहित इलेक्ट्रिक कार्य एवं सेनेटरी फिटिंग तथा बहरी कार्य होने हैं।

यह भी पढ़ें: Panna News: पन्ना में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 10 से अधिक यात्री हुए घायल, सिमरिया थाना क्षेत्र का मामला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 50 बेड वाले भवन निर्माण से सबसे अधिक फायदा कुरई एवं गोपालगंज क्षेत्र की जनता को होगा। चूंकि पहले गंभीर परिस्थिति में इलाज के लिए जिला अस्पताल पर निर्भर होना पड़ता था एवं दूरी अधिक होने के चलते कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था।

बरघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरई एवं गोपालगंज के 50 बिस्तरीय भवन निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृति होने पर क्षेत्र की जनता बरघाट विधायक कमल मर्सकोले एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित सीएम मोहन यादव का आभार भी जता रही हैं।

सिवनी सहित पूरे मध्यप्रदेश की ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें MP News Today App और पाएं सबसे पहले Seoni News.

Seoni News

आपके लिए खास

Leave a Comment

Ad
होम फटाफट शहर Whatsapp वीडियो